महुवा में हवन-पूजन के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव; 22 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Apr 19, 2026 - 18:01
 0
महुवा में हवन-पूजन के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव; 22 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

महुवा (दौसा/ अवधेश अवस्थी) उपखंड मुख्यालय के तहसील रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में समाज के प्रबुद्धजनों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ में आहुतियां दीं।

समाज के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा ने जानकारी दी कि जयंती महोत्सव के मुख्य चरण में आगामी 22 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे ब्राह्मण धर्मशाला से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में कलश यात्रा, बैंड-बाजे और दर्जन भर से अधिक जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

शोभायात्रा धर्मशाला से शुरू होकर तहसील रोड, हिंडौन रोड, थाने के सामने से होते हुए बोहरा धर्मशाला, सब्जी मंडी, गणेश चौक, सर्राफा बाजार, जैन मंदिर और गोपीनाथ मंदिर से गुजरती हुई श्री कृष्ण गोपाल गौशाला के समीप अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी। यहाँ समापन अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

हवन-पूजन कार्यक्रम में राजेंद्र मिश्रा, कैप्टन श्याम बिहारी शर्मा, राधेश्याम करौली वाले, महेश शर्मा, पंडित राधा कृष्ण भारद्वाज, गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, पं. राधामोहन हुडला, कन्हैया शर्मा, योगेश अवस्थी, हंडिया सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा, राजेश जैमिनी, प्रिंसिपल चन्द्र कान्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

अंत में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने आगामी 22 अप्रैल की शोभायात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................