जय परशुराम के जयकारों से गूंजा लक्ष्मणगढ़; अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य बाइक रैली

Apr 19, 2026 - 19:03
 0
जय परशुराम के जयकारों से गूंजा लक्ष्मणगढ़; अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य बाइक रैली

लक्ष्मणगढ़ (कमलेश जैन) अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर लक्ष्मणगढ़ कस्बे में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। डीजे की धुन और भगवान परशुराम के जयकारों के साथ निकाली गई इस रैली ने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया।

रैली का शुभारंभ मालाखेड़ा रोड स्थित जैन पेट्रोल पंप के पास इमली वाले हनुमान मंदिर से हुआ। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित, सुखदर्शन पाराशर और गिरिराज मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवा ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया।

सैकड़ों की संख्या में युवा और समाज के प्रबुद्ध जन अपनी बाइकों पर सवार होकर शहर के मुख्य मार्गों— केशव चौक, पुरानी सब्जी मंडी और पुराने बस स्टैंड से होते हुए निकले। रैली के दौरान समाजसेवी संगठनों और स्थानीय दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

रैली का समापन ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ, जहाँ भगवान परशुराम की सामूहिक आरती की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।  समाज के अध्यक्ष (एडवोकेट) ने जानकारी दी कि जयंती महोत्सव के तहत आगामी 25 अप्रैल को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, पंडित धर्मवीर शर्मा, योगेश मिश्रा और पूर्व प्रधान सहित समाज के कई दिग्गज भाग लेंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................