नितिन गडकरी ने लगाई लगाई एनएचएआई अधिकारियों को फटकार, पूछा- हाईवे सही नहीं तो टोल क्यों; केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Apr 19, 2026 - 19:05
 0
नितिन गडकरी ने लगाई लगाई एनएचएआई अधिकारियों को फटकार, पूछा- हाईवे सही नहीं तो टोल क्यों;  केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दी चेतावनी

नई दिल्ली (कमलेश जैन) केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बायोकॉन कंपनी की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एनएच-44 बेंगलुरु-होसुर हाईवे की की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

सूत्रों का कहना है कि मीटिंग में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एनएचएआई अधिकारियों को साफतौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 30 अप्रैल तक इस एनएच-44 हाईवे की खस्ता हाल को सही दुरूस्त नहीं किया तो हाईवे बनाने वाली कंपनी समेत एनएचएआई के भी सभी संबंधित अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
जब हाईवे पर गड्ढे तो टोल क्यों
सूत्रों ने बताया कि किरण मजूमदार की शिकायत को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेहद गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को यह भी कहा कि जब हाईवे पर गड्ढे और अन्य समस्या है तो फिर टोल क्यों लिया जा रहा है? लोगों से टोल अच्छी रोड और सुविधाओं का ही तो लिया जाता है। ऐसे में अगर हाईवे पर गड्ढे होंगे और वह कहीं से धंसा होगा तो फिर टोल किस बात का। एनएच-44 बेंगलुरु-होसुर हाईवे को आईटी कॉरिडोर के रूप में भी जाना जाता है। जिसमें कॉरपोरेट जगत का काफी आना-जाना लगा रहता है। लेकिन पिछले काफी समय से इस हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह तो रोड धंस भी गई है। मूलभूत सुविधाओं में भी समस्या हो रही है।

इस हाईवे का इस्तेमाल करने वाले लोग खासतौर से रात के वक्त लोगों को इसका इस्तेमाल करने में बड़ी परेशानी सामने आ रही है। इन समस्याओं से कई बार एक्सीडेंट तक होने का खतरा रहता है। इन तमाम आशंकाओं को देखते हुए बायोकॉन लिमिटेड कंपनी की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शाॅ ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को की। जिसके बाद इस पर यह एक्शन लिया गया।
केंद्रीय मंत्री ने कंपनी को दी टाइमलाइन
सूत्रों का कहना है कि नितिन गडकरी ने एनएचएआई और इस हाईवे को बनाने वाली कंपनी को साफतौर पर बोल दिया है कि 30 अप्रैल तक इस हाईवे पर जहां-जहां भी समस्या है। उसे एकदम से दुरूस्त कर दिया जाए। इस हाईवे को वर्ल्ड क्लास बनाया जाए। हाईवे पर लगी लाइटें और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................