कठूमर में धूमधाम से मनाया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव, मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक व पूजा-अर्चना
कठूमर (दिनेश लेखी) भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को होद वाली बग़ीची स्थित श्री परशुराम मंदिर में युवा ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम जी के पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके बाद विधि-विधान से सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान की पूजा कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के उपरांत उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा समाज में धार्मिक एकता और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण और जयकारों के साथ हुआ।
इस मौके पर विकास भारद्वाज, रिमांशु शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, मधुर शर्मा, आकाश चौधरी, रामनिवास मानखेडा, भूपेश चौबे, चमन शर्मा, हर्षित शर्मा एवं पियांशु सोती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


