बिना मुआवजे के भूमि अधिग्रहण पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा; भरतपुर व्यापार महासंघ ने 21 अप्रैल को बुलाई आपातकालीन बैठक
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिला व्यापार महासंघ द्वारा गठित संघर्ष समिति की आपातकालीन बैठक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को प्रातः 11 बजे ऑटो मोबाइल सोसायटी भवन नुमाइश रोड भरतपुर पर बुलाई गई है। संघर्ष समिति संयोजक विष्णु जैन ने बताया कि भरतपुर शहर में सड़क चौड़ीकरण एवं विकास के नाम पर बिना मुआवजे दिए जो भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही है,उसी सन्दर्भ में बैठक बुलाई जा रही हैं, वैसे तो प्रशासन से बैठक कर व्यापारियों की बातचीत चल रही है। उसी के अंतर्गत रेडक्रास सर्किल से मुरली प्लाजा तक की सड़क पर लगभग सहमति बन चुकी हैं, मुरली प्लाजा से रेलवे स्टेशन तक की सड़क चौड़ीकरण पर अभी चर्चा होनी है, प्रशासन व बीजेपी के पदाधिकारी एवं नेताओं से महासंघ आशा करता है कि शीघ्र ही इसी प्रकार अन्य एरियायो पर भी बातचीत कर सहमति अलग अलग क्षेत्रों के बारे में भी सहमति बनाने का प्रयास किया जायेगा, जिससे व्यापारी व आमजन का कम से कम नुकसान हो और विकास कार्य भी हो सके।
अतः सभी भरतपुर शहर के क्षेत्रों के सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही से पीड़ित लोगों को बैठक में आमंत्रित किया जाता हैं । सभी 21 अप्रैल को प्रातः 11 बजे ऑटो मोबाइल सोसायटी भवन नुमाइश रोड भरतपुर पर पहुंचे,
ताकि व्यापार महासंघ द्वारा गठित संघर्ष समिति द्वारा प्रशासन से बातचीत, या अगर प्रशासन आगे चर्चा के लिए नहीं बुलाता है, या अड़ियल रवैया अपनाता है, तो आंदोलनात्मक रणनीति की रूपरेखा इत्यादि विषयों पर चर्चा हो सके।


