हिसामडा में कल से बहेगी श्रीमद्भागवत की ज्ञान गंगा; 28 अप्रैल को भरेगा विशाल श्री बालाजी मेला

Apr 19, 2026 - 19:45
 0
हिसामडा में कल से बहेगी श्रीमद्भागवत की ज्ञान गंगा; 28 अप्रैल को भरेगा विशाल श्री बालाजी मेला

हलैना/हिसामडा (विष्णु मित्तल): गांव हिसामडा स्थित श्री बालाजी मंदिर परिसर में श्री बालाजी मंदिर विकास समिति एवं श्री बालाजी हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में कल, 21 अप्रैल से आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा एवं महंत तनु शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा और श्री बालाजी मेले का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन के मुख्य आकर्षण:

  • भव्य कलश यात्रा (21 अप्रैल): महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसके पश्चात श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू किया जाएगा। 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रतिदिन कथा व्यास द्वारा भगवान की लीलाओं का गुणगान किया जाएगा।

  • महोत्सव के अंतिम दिन 28 अप्रैल को श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और विशाल श्री बालाजी मेला आयोजित किया जाएगा।

भजन संध्या एवं सम्मान समारोह: 28 अप्रैल की रात्रि को भव्य 'हनुमान दरबार' सजेगा, जिसमें भजन संध्या का आयोजन होगा। इसी दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

महाप्रसादी: समापन के अवसर पर विशाल भंडारे (महाप्रसादी) का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

समिति के पदाधिकारी रामदयाल चौधरी एवं भानू प्रताप लवानियां ने बताया कि इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में मुम्बई, दिल्ली, आगरा, मथुरा, जयपुर और अलवर सहित राजस्थान व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों जैसे वैर, भुसावर, बयाना, खेड़लीगंज और उच्चैन से भी भक्तगण शामिल होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................