अलवर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय; दिनदहाड़े दो बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी

Apr 20, 2026 - 19:40
Apr 20, 2026 - 19:44
 0
अलवर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय; दिनदहाड़े दो बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिससे शहर में वाहन चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

पहली घटना भगत सिंह चोपड़ा अस्पताल के पास की है, जहां जाटबास निवासी रफीक अपने बच्चे को दवाई दिलाने के लिए अलवर आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के पास खड़ी की और बच्चों को दिखाने अंदर चला गया।

करीब  20 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। पीड़ित ने बताया कि दो अज्ञात युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रफीक जयपुर में कबाड्डे से जुड़ा काम करता है और इस घटना के बाद काफी परेशान है। 
 वहीं दूसरी घटना बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के रहने वाले जरनैल सिंह के साथ हुई। वह टाइल्स का काम करता है और रोड नंबर 2 पर काम के सिलसिले में आया था। उसने अपनी बाइक एसबीआई बैंक के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर उसकी बाइक भी चोरी हो चुकी थी।
दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................