मरुधर एक्सप्रेस में टीटीई की ईमानदारी, यात्री का मोबाइल लौटाकर पेश की मिसाल

Apr 20, 2026 - 19:37
 0
मरुधर एक्सप्रेस में टीटीई की ईमानदारी, यात्री का मोबाइल लौटाकर पेश की मिसाल

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। गाड़ी संख्या 14863 मरुधर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन छूट जाने पर रेलवे टीटीई ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार यात्री बनारस से जयपुर के लिए सफर कर रहा था।

जयपुर स्टेशन पर उतरने के बाद उसे याद आया कि उसका मोबाइल कोच बी-2 की सीट संख्या 58 पर चार्जिंग पर रह गया है। इसके बाद यात्री ने संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोच में ड्यूटी पर तैनात टीटीई को सूचना दी।

 सूचना मिलते ही टीटीई बलवंत सिंह तुरंत संबंधित सीट पर पहुंचे और मोबाइल व चार्जर को अपने कब्जे में सुरक्षित रख लिया। बाद में मकराना स्टेशन पर टीटीई बलवंत सिंह तथा राहुल कुमार ने यात्री के परिचित को मोबाइल व चार्जर सुपुर्द कर दिया।

 मोबाइल वापस मिलने पर यात्री और उसके परिचित ने दोनों रेलकर्मियों का आभार जताया। रेलवे कर्मचारियों की इस ईमानदारी और तत्परता की यात्रियों ने भी सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................