लक्ष्मणगढ़: बेटी से छेड़छाड़ का उलाहना देने गए पिता पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा; रास्ता रोककर जबरन मोबाइल देने की कोशिश की थी, अस्पताल में भर्ती

Apr 22, 2026 - 15:46
 0
लक्ष्मणगढ़: बेटी से छेड़छाड़ का उलाहना देने गए पिता पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा; रास्ता रोककर जबरन मोबाइल देने की कोशिश की थी, अस्पताल में भर्ती

अलवर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता आरोपी युवक के घर गए तो उनका सिर फोड़ दिया गया। वे हॉस्पिटल में भर्ती है।

आरोप है कि युवक ने लड़की को जबरदस्ती मोबाइल देना चाहा था और उससे छेड़छाड़ की थी। लड़की ने घर आकर अपने परिवार को आपबीती बताई। मामला आज सुबह का है।

  • लड़के के परिवार लाठी से किया वार

घायल के भाई ने बताया कि उसकी भतीजी से गांव में दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। तब रास्ते में एक युवक ने उसे जबरदस्ती मोबाइल देना चाहा। उससे छेड़छाड़ की। भतीजी ने घर आकर आपबीती बताई।

मामला का पता लगने पर युवक के घर गए लेकिन वो नहीं मिला। अगले दिन लड़की के पिता वापस उसके घर गए और उलाहना दिया। इस पर युवक के परिजनों ने लड़की के पिता पर लाठी से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल के भाई से भी मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है