रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, मंदिर के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद

Apr 22, 2026 - 15:51
Apr 22, 2026 - 23:46
 0
रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, मंदिर के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद

रामगढ़ (अलवर)। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

मामले के अनुसार, परिवादी रमन वशिष्ठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 4 नवंबर 2025 की रात वह अपनी बाइक 'पीपल वाले हनुमानजी' मंदिर के बाहर लॉक कर पूजा करने गए थे। जब वे वापस लौटे तो बाइक वहां से नदारद मिली। काफी तलाश के बाद पीड़ित ने 7 नवंबर को थाने में मामला दर्ज कराया था।

थानाधिकारी अजीत सिंह बडसरा के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें एएसआई समुन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल सुखवीर और सुनील कुमार शामिल थे, ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी अरुण (20 वर्ष), निवासी रामगढ़ को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। अंदेशा है कि गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का हिस्सा हो सकता है और पूछताछ के दौरान अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं से भी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................