भरतपुर में कठूमर सेवा समिति इकाई का हुआ सम्मान; वार्षिक महोत्सव में स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Jun 28, 2026 - 15:16
 0
भरतपुर में कठूमर सेवा समिति इकाई का हुआ सम्मान; वार्षिक महोत्सव में स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कठूमर (दिनेश लेखी) भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम के वार्षिक महोत्सव में कठूमर सेवा समिति इकाई शाखा का स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समिति द्वारा समाजसेवा, मानव सेवा तथा जरूरतमंदों के प्रति किए जा रहे निरंतर सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समिति के सोमेश्वर चौधरी ने बताया कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि कठूमर क्षेत्र के सभी सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं समाजसेवियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी के सहयोग, समर्पण और सेवा भावना के कारण ही समिति को यह गौरव प्राप्त हुआ है।
समिति के पदाधिकारियों ने सम्मान के लिए अपना घर आश्रम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी मानव सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ जारी रखा जाएगा। साथ ही कठूमर क्षेत्र के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके निरंतर सहयोग से यह सम्मान संभव हो सका। इस मौके पर अनिल कूलवाल, रामावतार प्रजापत, श्याम सुंदर जाटव, अशोक भारद्वाज, जगदीश सोनी, रमेश शर्मा मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है