जहाजपुर उपजिला चिकित्सालय में नई सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Apr 22, 2026 - 15:51
 0
जहाजपुर उपजिला चिकित्सालय में नई सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) उपजिला चिकित्सालय जहाजपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित नई सोनोग्राफी मशीन का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। पूर्व में अस्पताल में लगी करीब 20 वर्ष पुरानी सोनोग्राफी मशीन खराब हो जाने के कारण मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों एवं चिकित्सालय प्रशासन की मांग पर लगभग 15 दिन पूर्व आरएमसीएल जयपुर के माध्यम से नई सोनोग्राफी मशीन अस्पताल को उपलब्ध करवाई गई। मशीन के पीसीपीएनडीटी पंजीयन एवं इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा इसका शुभारंभ किया गया।
चिकित्सालय के सोनोलॉजिस्ट डॉ. जी.पी. गोयल ने बताया कि फिलहाल गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच की जाएगी, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को अब जांच के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन के पश्चात प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नईम अख्तर ने विधायक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने का आग्रह किया। इस पर विधायक गोपीचंद मीणा ने क्षेत्र में बेहतर एवं सुचारू चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाते हुए आगामी कुछ महीनों में रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है