नारी शक्ति वंदन अधिनियम: भरतपुर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, विपक्ष पर महिला आरक्षण में बाधा डालने का आरोप

Apr 22, 2026 - 16:05
 0
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: भरतपुर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, विपक्ष पर महिला आरक्षण में बाधा डालने का आरोप

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और उनके सहयोगी दलों की भूमिका के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण मंदिर से गंगा मंदिर तक जुलूस निकालते हुए विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि लक्ष्मण मंदिर पर भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी और इसके लिए पूरी तैयारी भी की गई थी, लेकिन विपक्ष ने इस प्रयास को समर्थन न देकर बाधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है।
शिवानी दायमा ने कहा कि आने वाले समय में महिलाएं इस विरोध का जवाब देंगी और जो पार्टियां महिला विरोधी हैं, उन्हें सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी महिलाओं के हितों की बात आती है, कांग्रेस उनके सपनों को तोड़ने का काम करती है।
वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल पर कुठाराघात किया है। मोदी सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ने इसमें बाधा डालकर खुद को महिला विरोधी साबित किया है।
उन्होंने आगे कहा कि देश की महिलाएं इस बात को नहीं भूलेंगी और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब देंगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर मोदी सरकार को सत्ता में लाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने जुलूस में भाग लेते हुए सरकार के समर्थन और विपक्ष के विरोध में जोरदार नारे लगाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है