राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा में मिड-डे मील का किया निरीक्षण
वैर (भरतपुर / कौशलेन्द्र दत्तात्रेय). उपखंडाधिकारी सचिन यादव ने आज दिनांक 13.08.2025 बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा में मिड-डे मील के निरीक्षण में आवश्यक रिकार्ड्स /स्टॉक चैक कर गुणवत्तापूर्ण खाने / मीनू के सन्दर्भ में आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात अन्नपूर्णा रसोई बस स्टैंड वैर , उपजिला चिकित्सालय वैर , बालिका छात्रावास वैर, जनसुरक्षा शिविर गोविंदपुरा तहसील वैर आदि का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात हरियालो राजस्थान के तहत ग्राम पंचायत गोविंदपुरा में शीशम के पेड़ का पौधारोपण किया गया। साथ ही आमजन को पेड लगाने के लिए जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान उपखंडाधिकारी सचिन यादव के साथ कुलदीप सैन निजी सहायक उपखंड कार्यालय मौजूद रहे।

