सरिस्का बफर में दिखे एस टी-19 और चार शावक; बाघों की संख्या 50 पार

Apr 22, 2026 - 18:47
 0
सरिस्का बफर में दिखे एस टी-19 और चार शावक;  बाघों की संख्या 50 पार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिज़र्व के बफर रेंज में इन दिनों बाघिन एसटी-19 अपने चार शावकों के साथ लगातार नजर आ रही है। हो रही शानदार साइटिंग से पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

बुधवार को भी बफर क्षेत्र में पहुंचे सैलानियों को इन बाघों के दीदार हुए, जिससे उनका सफारी अनुभव बेहद रोमांचक बन गया। वन विभाग के अनुसार, बफर क्षेत्र में शिकार और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है, जिसके चलते वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी हैं और बाघों की साइटिंग आसान हो गई है।

यही कारण है कि पर्यटकों को बार-बार बाघों के दर्शन हो रहे हैं।‌ उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में सरिस्का में बाघों के पुनर्स्थापन की शुरुआत की गई थी। इसके बाद लगातार संरक्षण और राज्य सरकार के प्रयासों से यहां बाघों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में शावकों सहित यह आंकड़ा 50 के पार पहुंच चुका है।‌

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................