ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मजदूरी के लिए जा रहा था जयपुर

Apr 22, 2026 - 18:48
 0
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मजदूरी के लिए जा रहा था जयपुर

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के जीआरपी थाना क्षेत्र मे पडीसल रेलवे स्टेशन के पास मंडोर एक्सप्रेस से गिरकर 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुदरत अली निवासी शास्त्री नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह अपने एक साथी के साथ मजदूरी करने के लिए दिल्ली से जयपुर जा रहा था।जब कुदरत अली ट्रेन के गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर  जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
सूचना मिलने पर मृतक के परिजन दिल्ली से अलवर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम  करा शव परिजनों को सौंप कर जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................