हनुमान व देवनारायण मंदिर तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, तंबू डालकर दिया धरना
हनुमान एवं देवनारायण मंदिर तोड़ने की घटना राजनीतिक ,सामाजिक वैमनस्य का खेल तो नहीं?
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के उमरेण गांव में आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। जहां पहाड़ी के ऊपर स्थित प्राचीन हनुमान जी महाराज और देवनारायण भगवान के मंदिर को कथित रूप से जेसीबी से तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है।
मंदिर के पिलर भी ध्वस्त कर दिए गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने ध्वस्त करने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मौके पर ही तंबू गाड़कर धरना शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मंदिर वर्षों पुराना है और ग्रामीणों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी सूचना या अनुमति के यह अनर्थ किया है। यह अत्यंत निंदनीय है।
उन्होंने चेतावनी दी इस अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
ग्राम सरपंच भवेंद्र पटेल ने कहा कि इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं, जो लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ हैं। ग्रामीणों का धरना अभी भी जारी है

