गुहाला में पृथ्वी दिवस पर गूँजा ‘पृथ्वी बचाओ-जीवन बचाओ’ का संकल्प; स्काउट-गाइड्स ने पेश की मिसाल

Apr 22, 2026 - 19:04
 0
गुहाला में पृथ्वी दिवस पर गूँजा ‘पृथ्वी बचाओ-जीवन बचाओ’ का संकल्प; स्काउट-गाइड्स ने पेश की मिसाल

सीकर (सुमेर सिंह राव)। सीकर जिले के गुहाला स्थित श्रीमती चंदा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में 'पृथ्वी दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्काउट ट्रूप और गाइड कंपनी के सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत इको क्लब के सदस्यों के लिए पेंटिंग, मटका पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और भाषण जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्काउटर किशोर कुमार सैनी ने स्काउट यूनिफॉर्म में रहकर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। विद्यालय के स्काउट्स ने संकल्प लिया कि वे संपूर्ण ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए पानी व दाने की नियमित व्यवस्था करेंगे।

मुख्य वक्ता एवं पुरस्कृत शिक्षक बसंती लाल सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि इसी तरह पेड़ों की कटाई और प्रदूषण जारी रहा, तो भविष्य में सांसों का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कोरोना काल की भयावहता का स्मरण कराते हुए कहा कि पृथ्वी बचेगी तो ही हमारा अस्तित्व बचेगा।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी, राजेंद्र गुर्जर, कैलाश चंद्र पालीवाल, पूजा यादव, सुनीता वर्मा और राम प्रकाश कटारिया ने भी पृथ्वी दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में किशोर कुमार सैनी ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को 'पृथ्वी बचाओ-जीवन बचाओ' की सामूहिक शपथ दिलवाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................