झडाया में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियाँ तेज; महंत सीताराम दास जी महाराज ने पीले चावल बाँटकर दिया निमंत्रण

Apr 22, 2026 - 19:03
 0
झडाया में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियाँ तेज; महंत सीताराम दास जी महाराज ने पीले चावल बाँटकर दिया निमंत्रण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। उपखंड क्षेत्र के झडाया बालाजी मंदिर के पास आगामी 17 जून से आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। महायज्ञ की तैयारियों को गति देते हुए बुधवार को झडाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में गांव-ढाणियों में पीले चावल वितरित कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया।

अभियान के दौरान महंत सीताराम दास जी महाराज ने झडाया नगर के कांकड़ ढहर (बालाहाला) की ढाणी स्थित हीरामल मंदिर पहुँचकर भगवान को नमन किया और ग्रामीणों को पीले चावल भेंट कर यज्ञ में सपरिवार पधारने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर महाराज श्री ने आशीर्वचन देते हुए कहा, "यज्ञ भगवान राम की असीम कृपा प्राप्त करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। 108 कुंडों में दी जाने वाली आहुतियाँ विश्व शांति, लोक कल्याण और जन-जन की आध्यात्मिक उन्नति का आधार बनेंगी।"

पीले चावल वितरण के दौरान श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और यज्ञ सेवा में तन-मन-धन से जुटने का संकल्प लिया। आयोजन समिति के अनुसार, 17 जून से शुरू होने वाला यह महायज्ञ क्षेत्र के धार्मिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।

इस अवसर पर यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया, पप्पू सिंह, प्रहलाद सिंह शेखावत, नागर बोकण, बंशीधर हवलदार, बना राम, बंसी रावत, हजारी लाल डोई, सुरज्ञान गुर्जर, राम सिंह शेखावत, भंवर सिंह शेखावत, जागीराम कसाना, सीताराम कसाना, गिरधारी लाल गुर्जर, रुडा राम भोपा और महेंद्र तेतरवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और यज्ञ प्रेमी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................