मुंडावर में 10 मई को निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा; 2100 दीपों की महाआरती होगी मुख्य आकर्षण

Apr 22, 2026 - 19:15
 0
मुंडावर में 10 मई को निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा; 2100 दीपों की महाआरती होगी मुख्य आकर्षण

मुंडावर (देवराज मीणा)। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मुंडावर ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 10 मई को भव्य शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को जसाई सरपंच वीरेंद्र पंडित के कार्यालय पर समाज के प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी पूर्णचंद जोशी द्वारा की गई। चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 10 मई को मुंडावर कस्बे से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जसाई सरपंच वीरेंद्र पंडित ने बताया कि यह शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिजली ग्रेड स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुँचेगी।

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंदिर परिसर में विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 2100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक में सत्यनारायण शर्मा, ओमप्रकाश डीलर, अशोक शर्मा, अरुण शर्मा, दीपक शर्मा, महेन्द्र शर्मा, रामबाबू शर्मा, ईशवर गौतम, राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, देवदत्त शर्मा, राजेन्द्र पाण्डे, मुरारी शर्मा, चेतन शर्मा, शचिन शर्मा, विजय शर्मा और अनुराग शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज ने मुंडावर और आसपास के सभी समाजबंधुओं से इस भव्य आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................