महिला शिक्षा की दी प्रेरणा, सभी को दिलाया बराबरी का हक

Jan 4, 2024 - 10:40
Jan 4, 2024 - 16:47
 0
महिला शिक्षा की दी प्रेरणा, सभी को दिलाया बराबरी का हक

खैरथल ,राजस्थान 
      खैरथल की पुरानी आबादी स्थित सैनी धर्मशाला में महान समाज सुधारक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती बुधवार को मनाई गई।
       सैनी समाज खैरथल के प्रवक्ता राजेश सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता सावित्रीबाई फुले ने अपना जीवन एक मिशन की तरह जीया,जिनका उद्देश्य विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं को शिक्षित बनाना था। इस मौके पर समाज के पूर्व अध्यक्ष महादेव सैनी ने भी माता सावित्रीबाई फुले पर विचार प्रकट किए।
      कार्यक्रम में राजस्थान माली सैनी जागृति संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सैनी, हीरालाल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, समाज के कोषाध्यक्ष बालाप्रसाद सैनी, सुबेसिंह सैनी, गोविंद सैनी, गणपत सैनी, चुन्नी लाल सैनी, यादराम सैनी आदि समाज बंधु समारोह में मौजूद रहे।

  • हीरालाल भूरानी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................