जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, नाबालिग दस्तयाब और आत्महत्या के लिए उकसाने वाला डॉक्टर पति चढ़ा हत्थे

Apr 24, 2026 - 18:02
 0
जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, नाबालिग दस्तयाब और आत्महत्या के लिए उकसाने वाला डॉक्टर पति चढ़ा हत्थे

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। मकराना थाना पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक अपहृत नाबालिग को 48 घंटे में बरामद किया है। वहीं, पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी डॉक्टर पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।​ 

पुलिस टीम ने पनहारी तालाब के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर सट्टा खेल रहे एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 23,650 रुपये की नकद राशि बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र (24), आमिर खान (21), जितेंद्र (26), सुरेश (32), सद्दीक (27) और कैलाश (30) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ और 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं  बीते 20 अप्रैल को मकराना थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीक और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने मात्र 48 घंटों के भीतर बालिका को बामवास से दस्तयाब कर लिया। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उसका पुनर्वास कराया गया है।
​विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला डॉक्टर पति गिरफ्तार
​एक अन्य महत्वपूर्ण मामले में पुलिस ने डॉक्टर मोहम्मद इदरीस नूरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से आरोपी पति को सलाखों के पीछे पहुँचाया।

इन कार्रवाइयों को अंजाम देने में मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया और वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल के नेतृत्व में गठित विभिन्न टीमों का विशेष योगदान रहा। एसपी ऋचा तोमर ने टीम के त्वरित रिस्पॉन्स और प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................