मां शाकंभरी विशाल निशान पदयात्रा उदयपुरवाटी से सकराय धाम पहुंची

Oct 1, 2025 - 12:01
 0
मां शाकंभरी विशाल निशान पदयात्रा उदयपुरवाटी से सकराय धाम पहुंची

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में पांच बत्ती के पास स्थित गणेश मंदिर से शाकंभरी कुटुम्ब  परिवार सकराय धाम के तत्वाधान में मां शाकंभरी विशाल निशान पदयात्रा निकाली गई l  घूम चक्कर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय पाठशाला संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने पैदल निशान यात्रियों को गणेश मंदिर से रवाना किया l निशान पदयात्रा गणेश मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना की गई जिसमें श्रद्धालु हाथों में निशान लिए हुए नाचते गाते कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए शाकंभरी सकराय धाम पहुंचे l निशान पदयात्रा में पुरुष एवं महिलाएं माता के जयकारे लगाते हुए शाकंभरी सकराय धाम पहुंचे जहां सायं काल माता के दरबार में निशान अर्पित किए गए l

श्रद्धालुओ ने माता के दरबार में धोक लगाकर मन्नत भी मांगी l शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते में पैदल निशान यात्रा के दौरान जगह श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया l निशान पदयात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई थी l इस दौरान शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी, गायत्री परिवार के बजरंग लाल सोनी, गायत्री परिवार के ही बद्री प्रसाद तंवर, प्रकाश सैनी लाइनमैन,बाबूलाल सैनी ,सज्जन चेजारा ,मोहनलाल सैनी टेलर, तंवर  टेलर,अजीत चौमाल परिवार सहित,सुरेंद्र सैनी ,राहुल चेजारा ,महेश शाह ,हिमांशु चेजारा, महेश शर्मा ,एडवोकेट मोतीलाल सैनी, संजय भार्गव सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................