स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत दारोदा व मसारी में दिलाई सिंगल यूज़ प्लास्टिक त्यागने की शपथ

Jun 4, 2026 - 05:38
 0
स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत दारोदा व मसारी में दिलाई सिंगल यूज़ प्लास्टिक त्यागने की शपथ

कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत दारोदा एवं मसारी में स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग को पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया गया।
ग्राम पंचायत दारोदा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी यादराम प्रजापत ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने लोगों से कपड़े और अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करने तथा प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश सैनी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
वहीं ग्राम पंचायत मसारी में भी स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सरपंच गुड्डू शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी तेज सिंह गुर्जर, कनिष्ठ सहायक बृजेश मीणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।
अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जलवायु सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है