पीपलखेड़ा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, संजय खींची ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Jun 4, 2026 - 05:37
 0
पीपलखेड़ा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, संजय खींची ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ा में आयोजित पीपलखेड़ा प्रीमियर लीग (पीपीएल) 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक पुत्र एवं पूर्व प्रधान संजय खींची ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय खींची ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार पंडा, नत्थीलाल मीणा, सरपंच मिश्रीलाल अवस्थी, मुकेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, शैलेश समूची, राजेश कालवाड़ी, प्रदीप अवस्थी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान आयोजकों ने अतिथियों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि संजय खींची ने सम्मान के लिए आयोजक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है