तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 'पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला' और विशेष अभियान 30 जून तक आयोजित

Jun 4, 2026 - 05:49
 0
तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 'पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला' और विशेष अभियान 30 जून तक आयोजित

तखतगढ़ (बरकत खान) प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत नगर पालिका तखतगढ़ की ओर से 1 से 30 जून तक विशेष अभियान ओर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान के निर्देशो के अनुरूप है।

नगर पालिका तखतगढ़ अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी के अनुसार अभियान का लक्ष्य पथ विक्रेताओं, रेहड़ी, ठेला संचालकों फेरीवालों छोटे व्यापारियों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को चरणबद्ध बैक ऋण दिया जाता है, जिसमें पहले चरण में 15 हजार वह दूसरे चरण में 25 हजार वह तीसरे चरण में 50 हजार रुपए तक की सहायता शामिल हैं 
स्वनिधि महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स उधमियों गिग वर्क्स श्रमिकों का सम्मान होगा, नगर पालिका प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि तय अवधि में शिविरों में पहुंचे, जरूरी कार्रवाई पूरी करे 
जिसमें क्रमशः प्रथम ऋण के 10 आवेदन शिविर में प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की जांच कर सम्बन्धित बैंक को प्रेरित किये गये साथ ही त्वरित आवेदन का निस्तारण करते हुए शिविर में 02 प्रथम किस्त की राशि 15000 हजार रुपए चैक वितरित किया गया है व पालिका द्वारा पेम्पलेट वितरण कर प्रचार प्रसार एवं लोक कल्याण मेले हेतु लोगों को जागरूक किया, इस मौके रतन साखला, भरत चौधरी, सुरेश कुमार, नारायण प्रजापत, अन्य गण लाभार्थी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है