स्वर्गीय जालम सिंह महेचा की स्मृति में चतुर्थ रक्तदान शिविर 7 जून को; जोधपुर रेंज आईजी, पुलिस कमिश्नर सहित आला अधिकारियों ने किया पोस्टर विमोचन

Jun 4, 2026 - 05:54
 0
स्वर्गीय जालम सिंह महेचा की स्मृति में चतुर्थ रक्तदान शिविर 7 जून को; जोधपुर रेंज आईजी, पुलिस कमिश्नर सहित आला अधिकारियों ने किया पोस्टर विमोचन

जोधपुर (बरकत खान) मारवाड़ के गौरव और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूर्व पुलिस उप अधीक्षक स्वर्गीय जालम सिंह महेचा की पावन स्मृति में आगामी 7 जून (रविवार) को कायलाना रोड स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल में 'चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर' का आयोजन किया जाएगा। सालासर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में अस्पतालों में होने वाली रक्त की कमी को दूर करना और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, भारतीय सेवा के पुलिसकर्मियों तथा चिकित्सा कर्मियों की मदद करना है।

आईजी व पुलिस कमिश्नर ने किया पोस्टर विमोचन: शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए आधिकारिक पोस्टर का विमोचन जोधपुर रेंज आईजी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, ग्रामीण एसपी पी.डी. नित्या, और पुलिस उपायुक्त (DCP) शाहीन सी. के. द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर आला पुलिस अधिकारियों ने स्वर्गीय जालम सिंह महेचा के देश व समाज के प्रति योगदान को याद किया और सालासर सेवा संस्थान के इस मानवीय एवं पुनीत कार्य की सराहना करते हुए शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

गर्मी में रक्त की कमी को पूरा करने का संकल्प: बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) चैन सिंह महेचा ने शिविर की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस बार भी स्वर्गीय जालम सिंह  की स्मृति में यह आयोजन पूरी भव्यता और सेवा भाव के साथ किया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कछवाह ने जोधपुर के समस्त युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से भावुक अपील करते हुए कहा, "भीषण गर्मी के इस दौर में थैलेसीमा से पीड़ित मासूम बच्चों को रक्त के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मानवता की सेवा के इस महायज्ञ में जोधपुर के रक्तदाता आगे आएं और बढ़-चढ़कर रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।"

संस्थान द्वारा शिविर में आने वाले सभी रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है