उदयपुरवाटी निवासी युवा शूटर शिवांश खाखिल का स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

Jun 4, 2026 - 05:47
 0
उदयपुरवाटी निवासी युवा शूटर शिवांश खाखिल का स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  उदयपुरवाटी निवासी युवा शूटर शिवांश खाखिल, पुत्र राकेश खाखिल, ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। 29 मई को आयोजित प्रतियोगिता में शिवांश ने 315 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर शिवांश का चयन आगामी स्टेट स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। शिवांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों तथा नियमित अभ्यास को दिया।

शिवांश की इस उपलब्धि पर बीरबल सिंह खाखिल, डॉ. अनीता खाखिल, अर्जुन सिंह ओलखा सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है