सर्पदंश से युवती की मौत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में खेत की मेड पर कार्य करते समय सर्प दंश से गत देर रात्रि 20 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची। जहां पुलिस ने घटना की जानकारी ले बुधवार को मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय निवासी कैलाश चंद बैरवा ने बताया कि उनके गांव की मुकेश चंद मीना की 20 वर्षीय पुत्री निशा मीना खेत की मेड पर सफाई का कार्य कर रही थी। जिसे गत देर रात्रि राजगढ़ सीएचसी लाये। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बंध में मृतका निशा मीना के पिता मुकेश चंद मीना ने रिर्पोट दी है कि उसकी पुत्री निशा मीना गत मंगलवार को खेत की मेड पर बड़ी-बड़ी घास हो रही थी। ज़िसे काटकर खेत की सफाई कर रही थी। उस दौरान सांप ने काट लिया। जिससे वह बेहोश होकर वही गिर गई। काफी देर बाद जब घर नही लौटी तो खेतो की तरफ देखने के लिए गया तो वहां पर वह खेत की मेड पर बेहोशी की हालत में मिली। जिसे वह राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


