गोविंदगढ़ - महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में बने शौचालय की छत का प्लास्टर गिरा नीचे, परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी है संचालित

पंचायत के द्वारा 3 लाख रुपए की लागत से कराया गया था निर्माण

Jul 3, 2025 - 10:26
 0
गोविंदगढ़ - महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में बने शौचालय की छत का प्लास्टर गिरा नीचे, परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी है संचालित

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के प्लानखेड़ा गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के परिसर में बने हुए सामुदायिक स्वच्छता कॉम्प्लेक्स के लेंटर का प्लास्टर गिरने से शिक्षकों में हड़कम्प मच गया। और इसकी सूचना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह को दी गई। वही शौचालय के चंद कदमों की दूरी पर ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित था जहां पर नन्हे मुन्ने बच्चे खेल रहे थे गनीमत रही की कोई बच्चा शौचालय के अंदर नहीं गया अन्यथा बच्चों की जीवन पर संकट आ सकता था।

सुशान्तिका विद्यालय प्रभारी ने बताया कि उन्होंने विद्यालय का चार्ज कल ही लिया है। और आज विद्यालय में आने पर उन्हें छत का प्लास्टर नीचे गिरा मिला। जिसके बाद विद्यालय के बच्चों को शौचालय में नही जाने दिया। और इस घटना की जानकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी है।

सामुदायिक स्वच्छता कॉम्प्लेक्स का निर्माण खेड़ा महमूद ग्राम पंचायत के द्वारा 3लाख रुपए की लागत से कराया गया था। और इसके बनने की स्वीकृति 15 जुलाई 2021 को जारी की गई थी। जिसके एसबीएम मद में 2लाख 10 हजार रुपए ओर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की अन्य योजनाओं से 90हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। ग्राम पंचायतो में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए  वित्तीय स्वीकृति में  नियम एवं शर्तों को पूरा किए जाने की शर्त यह थी कि वहां पर पानी की निरंतर उपलब्धता एवं स्थाई परिचालन व रखरखाव के उत्तरदायित्व की अंडरटेकिंग दी जाएगी। 

लेकिन विद्यालय परिसर में निर्मित इस कॉम्प्लेक्स में पानी की उपलब्धता कहीं भी नजर नहीं आई साथ ही रखरखाव नहीं होने के कारण यह पूर्णतया जर्जर हालत में हो गया जिससे कि विद्यालय की साथ-साथ आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों का जीवन भी वहां पर संकट में आ गया गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई वहां पर कोई बच्चा मौजूद नहीं था अन्यथा जान माल की हानि भी हो सकती थी।

लेखराज सैनी विकास अधिकारी पंचायत समिति गोविन्दगढ़ ने बताया कि प्लानखेड़ा गांव में महात्मा गांधी  विद्यालय के परिसर में बने हुए सामुदायिक स्वच्छता कॉम्प्लेक्स के लेंटर का प्लास्टर गिरने की सूचना मिली है । जिसकी जांच करवा लेते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................