स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में हुआ पौधारोपण, ग्रामीणों को किया जागरूक

Jun 5, 2026 - 17:03
 0
स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में हुआ पौधारोपण, ग्रामीणों को किया जागरूक

कठूमर (दिनेश लेखी) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत पंचायत समिति कठूमर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा ठोस कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए पौधारोपण कराया गया और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विशेष ग्राम सभाओं में प्रतिभागियों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 तथा इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की जानकारी दी गई। बैठक में पुराने कचरे के अनिवार्य निस्तारण, कचरे के पृथक्करण (गीले एवं सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रहण) तथा जैविक कचरे से कंपोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा ठोस कचरे के नियमित परिवहन, ग्राम पंचायत स्तर पर नियमों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

विकास अधिकारी शिवराम मीणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश सैनी, योगेश टांक, ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, शिवचरण मीणा, महेश शर्मा, ओमवीर सिंह, हितेश, रिमांशु शर्मा, राहुल चौधरी, अजय, लोकेश सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है