वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के समापन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर माढेरा वॉटनीकल गार्डन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित

Jun 5, 2026 - 17:03
Jun 5, 2026 - 17:20
 0
वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के समापन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर माढेरा वॉटनीकल गार्डन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित

डीग (नीरज जैन) अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां ने कहा कि प्रकृति और मानव का संबंध केवल संसाधनों का नहीं, बल्कि जीवन और अस्तित्व का संबंध है। हम प्रकृति के साथ जितना गहरा और आत्मीय जुड़ाव रखेंगे, प्रकृति हमें उससे कहीं अधिक सुरक्षा, संतुलन और समृद्धि प्रदान करेगी। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, जल संचय और प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली को अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
वह शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस एवं वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के जिला स्तरीय समापन समारोह को माढेरा स्थित वॉटनीकल गार्डन में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
अपने संबोधन में एडीएम कस्वां ने कहा कि 25 मई से प्रारंभ हुए वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में जिले भर के अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई है। यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का व्यापक आंदोलन है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं और उनसे भविष्य में सहारा मिलने की अपेक्षा रखते हैं, उसी प्रकार हमें लगाए गए पौधों की भी संतान की तरह देखभाल करनी चाहिए। एक वृक्ष केवल हरियाली नहीं देता, बल्कि सैकड़ों परिवारों को शुद्ध वायु, छाया, पर्यावरणीय संतुलन और जीवन का आधार प्रदान करता है।
कस्वां ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। यदि हम स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य चाहते हैं तो प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः त्यागना होगा। साथ ही वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को सहेजना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि "जल है तो कल है, जल ही अमृत है" का मंत्र केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।
समारोह के दौरान वन विभाग सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वॉटनीकल गार्डन परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया तथा छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है