बेरका ग्राम पंचायत में साथीन रुचि रानी ने लगाया छायादार पौधा, ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Jun 5, 2026 - 17:02
 0
बेरका ग्राम पंचायत में साथीन रुचि रानी ने लगाया छायादार पौधा, ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कठूमर (दिनेश लेखी) महिला अधिकारिता विभाग अलवर के उपनिदेशक के निर्देशानुसार शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ थीम के तहत ब्लॉक कठूमर की ग्राम पंचायत बेरका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत की साथिन रुचि रानी ने मिनी सचिवालय, उपस्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में छायादार पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान साथिन रुचि रानी ने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है तथा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नियमित रूप से पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश केवल स्वयं तक सीमित न रखें, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक भी इसे पहुंचाएं ताकि भविष्य में हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है