विश्व पर्यावरण दिवस: अरावली ग्रुप ऑफ एजुकेशन के नवीन परिसर में हुआ वृहद् पौधारोपण

Jun 5, 2026 - 17:04
 0
विश्व पर्यावरण दिवस: अरावली ग्रुप ऑफ एजुकेशन के नवीन परिसर में हुआ वृहद् पौधारोपण

कठूमर (दिनेश लेखी) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरावली ग्रुप ऑफ एजुकेशन, कठूमर के नवीन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के संदेश के साथ 100 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी भी विभिन्न व्यक्तियों को सौंपी गई ताकि पौधों का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोजगार कार्यालय अलवर के निदेशक हरीश जी ने भाग लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक आरएसएलडीसी अविनाश दीक्षित, विनोद वर्मा एवं विनोद शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।
अरावली ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक तुहीराम सिंह चौधरी एवं चेयरपर्सन कुशनपाल सिंह ने बताया कि संस्थान परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। आने वाले समय में भी नियमित रूप से पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जी.आई.एस. ग्रुप के निदेशक मनोज चौधरी, दीवान चौधरी, जोगेंद्र चौधरी, राजू देशवाल, हरवीर चौधरी, रामवतार सैनी, हेमसिंह, अजय चौधरी रानोता सहित संस्थान के स्टाफ सदस्यों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है