ललितेश धाकड़ ने रचा इतिहास, 21 मतों से बनी वैर नगरपालिका अध्यक्ष
पार्षद चुनाव में भी 120 मतों से दर्ज की थी जीत, पूर्व में भी रह चुकी हैं नगरपालिका पार्षद
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वैर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में ललितेश धाकड़ पत्नि पूरन चंद धाकड़ एडवोकेट ने 21 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रा देवी को 21 मतों से हराकर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने ललितेश धाकड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ललितेश धाकड़ को 25 मतों में से 23 मत प्राप्त हुए जबकि इन्द्रा देवी को मात्र 2 मत प्राप्त हुए।
ललितेश धाकड़ का नगरपालिका राजनीति में पहले से ही मजबूत आधार रहा है। वह पूर्व में भी पार्षद रह चुकी हैं। हाल ही में हुए पार्षद पद के चुनाव में भी उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 120 मतों के अंतर से पराजित किया था। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की।
नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इंद्रा देवी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतगणना के बाद ललितेश धाकड़ ने 21 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने खुशी जाहिर की और जीत का जश्न मनाया।
ललितेश धाकड़ के नगरपालिका अध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने इसे नगरपालिका क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए नई शुरुआत बताया।
ललितेश धाकड़ की लगातार चुनावी सफलता को देखते हुए स्थानीय राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका और मजबूत हुई है। पार्षद रहने के बाद अब नगरपालिका अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से नगरपालिका के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

