बाबू सिंह राणावत के प्रदेश युवा संरक्षक मनोनीत होने पर रावणा राजपूत समाज ने किया भव्य स्वागत

Jun 6, 2026 - 18:35
 0
बाबू सिंह राणावत के प्रदेश युवा संरक्षक मनोनीत होने पर रावणा राजपूत समाज ने किया भव्य स्वागत

गुरला (बद्री लाल माली) अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेश युवा संरक्षक मंडल में बाबू सिंह राणावत को मनोनीत किए जाने पर समाज बंधुओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवमयी नियुक्ति पर पूरे समाज में हर्ष की लहर है। गुरला आगमन पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने बाबू सिंह राणावत को साफा और माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से संस्थान की प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर कारोई, सहसचिव भगवती कंवर सांखला और नारी शक्ति सेवा संस्थान की जिला अध्यक्ष मंजू कंवर उपस्थित रहीं। इनके साथ ही पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट उदय सिंह कारोई तथा अन्य कई गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने राणावत को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई प्रेषित की और उनका मान-सम्मान बढ़ाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................