जहाजपुर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के लिए हुए रवाना

Dec 7, 2022 - 18:33
 0
जहाजपुर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के लिए हुए रवाना

जहाजपुर (भीलवाडा, राजस्थान/ आज़ाद नेब) केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जहाजपुर क्षेत्र से भी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता गए।कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रधान सीता देवी गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर प्रधान सीतादेवी गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की  विभाजन कारी नीति, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ लड़ने के लिए जहाजपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी  हुंकार भरी है। यात्रा में शामिल होने के लिए मनीष गुर्जर, उपप्रधान रामप्रसाद मीणा, पृथ्वीराज मीणा, मुकेश जाट, देवेंद्र सिंह राणावत, बाबूलाल मीणा, मुकेश वैष्णव, राम सिंह मीणा, देवराज गुर्जर, अजीत मीणा, रमेश खटाना, मुकेश धाकड़, वीरेंद्र धाकड़, नारायण कीर, अरविंद शर्मा, श्रवण धाकड़, अरविंद मीणा, मोडूराम गुर्जर सहित क्षेत्र के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता रवाना हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है