महेंद्र सिंह बने अलवर कांग्रेस SC प्रकोष्ठ के महासचिव

Jun 6, 2026 - 19:00
Jun 6, 2026 - 20:17
 0
महेंद्र सिंह बने अलवर कांग्रेस SC प्रकोष्ठ के महासचिव

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग अलवर द्वारा सामाजिक कार्यों में कर्तव्यनिष्ठा और लगनशीलता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री ममता भूपेश व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अनुशंसा पर महेन्द्र सिंह निवासी भूर पहाड़ी तहसील लक्ष्मणगढ़ को महासचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष जल्लाराम जाटव (सरपंच) द्वारा जारी किया गया।
महेन्द्र सिंह की नियुक्ति से पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी और आशा है कि वे पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी का कार्य करेंगे। 
नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने महेन्द्र सिंह को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे SC वर्ग की समस्याओं को पार्टी के समक्ष मजबूती से रखेंगे।समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला महासचिव बने महेन्द्र सिंह को बधाई दी गई।
 महेन्द्र सिंह द्वारा भरतपुर सांसद संजना जाटव, भंवर जितेंद्रसिंह,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश अध्यक्ष  (अनुसूचित जाति विभाग) पूर्व राज्य मंत्री ममता भूपेश, क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीणा राजेन्द्र पाल गौतम व जिला अध्यक्ष जलाराम जाटव सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................