लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों ने किया नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता का स्वागत अभिनंदन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) तहसील क्षेत्र के राशन डीलर संघ द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष का अभिनंदन और स्वागत समारोह का आयोजन राशन डीलर संघ अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के निज निवास पर शुक्रवार को आयोजित किया गया।
नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ की नव निर्वाचित अध्यक्ष मीना गुप्ता का क्षेत्र के राशन डीलरों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट एवं शाल उड़ाकर सम्मान किया गया।
गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता भी राशन डीलर महिला सदस्य हैं। वार्ड नंबर 4 में अपनी स्वयं की राशन दुकान को संचालित कर रही है। अभिनंदन के मौके पर सभी सदस्यों को संबोधन करते हुए कहा कि राशन वितरण प्रणाली में पूरी पारदर्शिता बरतने और सभी पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक (अनाज) देने पर जोर दिया।
डीलरों को यह याद दिलाया गया कि वे सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार करें। आयोजन में राशन डीलर संघ ने अपनी मांगें मानदेय आदि लागू करने की बात रखी, जिस पर अध्यक्ष ने उन्हें उचित मंच पर बात उठाने स्थानीय स्तर पर मदद का भरोसा दिया।
अभिनंदन समारोह में नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ वार्ड नंबर 17 से राशन डीलर सदस्य नवनिर्वाचित पार्षद नायब सिंह का भी साफा बंधन कर सम्मान किया गया। समारोह का मंच संचालन रमेश चंद्र ठाकुरिया पूर्व अध्यक्ष खंडेलवाल समाज द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर राशन डीलर संघ के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित सदस्य लक्ष्मीकांत जैमन रमेश चंद्र गुप्ता भगवान विजय हीरालाल मीणा मुकेश शर्मा रतन सिंह बेरला ओम प्रकाश यादव श्री चंद्र जितेंद्र शर्मा फूलचंद प्रजापत डीआर जाट एवं स्थानीय नागरिक चंद्रशेखर गुप्ता साहब सिह मीणा अशोक शर्मा चंद्रशेखर उदय चंद गुप्ता रमाकांत अटोलिया मोहन ओमप्रकाश पवन डालचंद सोनी आदि मौजूद रहे।

