साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित न्याय पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : एडीजी विपिन कुमार पांडे

Jun 7, 2026 - 18:23
 0
साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित न्याय पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : एडीजी विपिन कुमार पांडे

डीग (नीरज जैन) प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) राजस्थान, जयपुर  विपिन कुमार पांडे शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर डीग जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया, नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपने संबोधन में एडीजी विपिन कुमार पांडे ने कहा कि साइबर अपराध वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति के साथ प्रभावी कार्रवाई करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।
जिला मुख्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम एडीजी पांडे पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें परंपरागत रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड संधारण, स्वच्छता, अनुशासन एवं पुलिसकर्मियों के कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में नव निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित प्रकरणों एवं वर्तमान में दर्ज हो रहे मामलों की समीक्षा की गई। एडीजी ने वृताधिकारियों को पुराने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, परिवादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा प्रत्येक मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी  उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................