सावधान! अखबार में लिपटा समोसा-पकौड़ा खाना पड़ेगा भारी; FSSAI का देशव्यापी सख्त आदेश — उल्लंघन पर भारी जुर्माना और हो सकती है जेल
नई दिल्ली (सत्यनारायण सेन)। यदि आप भी सड़क किनारे या बाजारों में दुकानों पर अखबार में लिपटे हुए समोसे, कचोरी, वड़ा पाव या पकौड़े बड़े चाव से खाते हैं, तो यह आदत आज ही बदल लीजिए
कैंसर और किडनी की बीमारियों का खतरा (क्यों लिया गया यह फैसला):
FSSAI द्वारा जारी वैज्ञानिक चेतावनियों के मुताबिक, अखबारों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही (इंक) में बेहद खतरनाक रसायन, डाई और भारी धातुएं (हेवी मेटल्स) शामिल होती हैं
लापरवाह दुकानदारों पर होगी जेल और सख्त कानूनी कार्रवाई:
FSSAI ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि लोगों के स्वास्थ्य और जिंदगी के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
FSSAI की आम उपभोक्ताओं और दुकानदारों से अपील:
- दुकानदार: खाद्य सामग्री पैक करने के लिए केवल प्रमाणित बटर पेपर, फूड-ग्रेड प्लास्टिक या पत्तलों का ही उपयोग करें।
- उपभोक्ता: अपनी और अपने परिवार की सेहत के लिए जागरूक बनें; अखबार में लिपटा हुआ खाना लेने से पूरी तरह इंकार करें।


