कामां पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही: 642 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
डीग जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कामां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को अवैध गांजे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाधिकारी भरतसिंह (पु.नि.) मय जाब्ता क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। गश्त के दौरान जब टीम खूनी नहर की पुलिया (सतवास-पालड़ी रोड) पर पहुँची, तो पालड़ी की तरफ से एक युवक हाथ में प्लास्टिक की थैली लिए आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक घबरा गया और मुख्य रास्ता छोड़कर नहर की पटरी की तरफ तेज कदमों से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बमुश्किल डिटेन किया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम रवि पुत्र अमरसिंह (उम्र 29 वर्ष), निवासी सतवास, थाना कामां बताया। जब उसके पास मौजूद प्लास्टिक की थैली की तलाशी ली गई, आरोपी के दाहिने हाथ में लटकी प्लास्टिक की थैली को खोलकर चेक किया, तो उसमें मटमैले रंग का अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। थैली में गांजे के डंठल, कली, ढोडी (सीड पॉड्स), जड़ और पत्तियां भरी हुई थीं। जिसका गांजे का शुद्ध वजन 642 ग्राम पाया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कामां पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले का अग्रिम अनुसंधान जुरहरा थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद (पु.नि.) द्वारा किया जा रहा है।

