भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार से उद्योगपति व जनसेवक यश अग्रवाल ने की शिष्टाचार मुलाकात, किया भव्य अभिनंदन
हलैना (विष्णु मित्तल) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के प्रथम बार राजस्थान आगमन पर क्षेत्र के प्रसिद्ध सरसों तेल उद्योगपति एवं जनसेवक यश अग्रवाल ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान यश अग्रवाल ने संगठन महामंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत और भव्य अभिनंदन किया।
- कुशल नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई मजबूती:
मुलाकात के दौरान भाजपा नेता व उद्योगपति यश अग्रवाल ने अजय कुमार को इस महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। यश अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि आपके कुशल नेतृत्व, दीर्घकालिक सांगठनिक अनुभव और मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगी। आपके आने से प्रदेश में संगठन और अधिक सशक्त, गतिशील और मजबूत होगा।"
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती और स्थानीय विषयों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। नवमनोनीत संगठन महामंत्री ने भी अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त किया।


