सामाजिक संस्था 'एफर्ट्स' द्वारा 52 प्रतिभावान बच्चों का छात्रवृत्ति के लिए चयन; 14 जून को वितरित होंगे चेक
Or register with email
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
झुंझुनूं (सुमेरसिंह राव) अनुसूचित समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत सामाजिक संस्था 'एफर्ट्स' द्वारा इस वर्ष छात्रवृत्ति के लिए 52 बच्चों का चयन किया गया है। अंबेडकर भवन झुंझुनूं में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में प्राप्त आवेदनों की बारीकी से जांच, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और बच्चों की आर्थिक स्थिति को समझने के बाद यह निर्णय लिया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि झुंझुनूं जिले से अनुसूचित जाति के कुल 105 विद्यार्थियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से नियमों के दायरे में आने वाले बेहद जरूरतमंद 52 बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन सभी चयनित बच्चों को आगामी 14 जून (रविवार) को सुबह 9:00 बजे अंबेडकर भवन, झुंझुनूं में आयोजित एक समारोह के दौरान छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए जाएंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर मिलेगी सहायता राशि:
'एफर्ट्स' संस्था द्वारा 12वीं कक्षा के बाद आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग और मोटिवेशन से वंचित रहने वाले बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वित्तीय मदद दी जा रही है।
36 चयनित प्रतिभाओं का होगा सम्मान:
14 जून को होने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में केवल छात्रवृत्ति का वितरण ही नहीं होगा, बल्कि 'एफर्ट्स' संस्था के सहयोग से सफलता पाकर विभिन्न सरकारी सेवाओं व उच्च शिक्षण संस्थानों में चयनित हो चुके 36 बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 'एफर्ट्स' झुंझुनू जिले की पहली ऐसी संस्था है जो अनुसूचित जाति के गरीब मगर होनहार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए इस स्तर पर स्कॉलरशिप उपलब्ध करवा रही है।
दस्तावेज जांच और चयन प्रक्रिया के दौरान संस्था के कोर कमेटी सदस्य ओमप्रकाश भूरिया, मनेश्वर सिरोवा, डॉक्टर राकेश माहीच, महेश जसरापुर, डॉ सुरेश शिला, मनोज नालवा, जितेंद्र गर्वा, सीताराम बास बुडाना, महेश दौलतपुरा, संदीप टंडन, अमरसिंह नारनौलिया, मदनलाल गुडेसर और सुनील गोठवाल सहित सैकड़ों बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।
Please accept the Cookies Store Request.
