श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्री कृष्ण एवं रुक्मिणी जी के विवाह की कथा का सारगर्भित प्रसंग

Nov 3, 2025 - 14:26
Nov 3, 2025 - 14:52
 0
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्री कृष्ण एवं रुक्मिणी जी के विवाह की कथा का सारगर्भित प्रसंग

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  लघु काशी के नाम से विख्यात एवं श्री श्री १००८ श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली कस्बा वैर के भरतपुर दरवाजा स्थित अभि मैरिज होम पर माया देवी मिश्र द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा के छटवें दिवस के अवसर पर वृन्दावन धाम से आए कथा वाचक पं.लोकेश लवानिया जी ने भगवान श्रीकृष्ण एंव रुकमणि जी के विवाह का सारगर्भित प्रसंग को सुनाया तो पाण्डाल में उपस्थित भक्तजन भक्तिरस में डूबते हुए नजर आए। 
भक्त जनों ने श्रीकृष्ण एंव रुकमणि के विवाह पर कन्यादान करने की रस्म को भलिभांति पूर्वक निभाया इस अवसर पर महिलाओं द्वारा कन्यादान में वस्त्र, वर्तन तथा श्रृंगार आदि सामान अपनी सामर्थ्य के अनुसार भेंट किया गया। 
   इससे पूर्व उन्होंने भगवान श्री कृष्ण एंव उध्दव प्रसंग तथा माखन चोरी लीला,एंव विभिन्न गोपियों की विरह वेदना से सम्बंधित कथा को सुनाया तो पाण्डाल में उपस्थित श्रोता भावविभोर हो उठे। उन्होंने अपना भजन 
    "यादें आती है आती है यादें आती है "
 "आओ मेरी सखियाँ मुझे मेंहदी लगा दो, मेंहदी लगा दो मुझे एसी सजा दो मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो" सुनाया तो महिलाए पाण्डाल में नृत्य करने लगी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मंन्जू मुकेश सैनी ने कथा वाचक पं. लोकेश लवानिया जी का साफा माला पहनाकर सम्मान किया।  कथा समापन पर सामूहिक आरती का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। 
इस अवसर पर श्रीमती राधा मिश्र,मायादेवी मिश्र, मीनाक्षी शर्मा, प्रवीण मिश्र, कृतेश मिश्र, बृजेश मिश्र, मुरारी शर्मा , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंन्जू मुकेश सैनी,लालाराम सैनी पूर्व पार्षद,बृजमोहन , जगदीश पटवारी, पीतम चन्द कटारा, मनोज चरौरा, निर्मल सैनी, नवीन रावत, उदित रावत, जतिन चरौरा, गुड्डन मिश्र, छुट्टन मिश्र,कविता मिश्र, हेमन्त जैन,भंवर सैनी,रामस्वरूप पटैल,राम भरोसी सैनी, अभिषेक सैनी,गिरीश  मोदी,सहित काफी भक्तजन उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................