एल.एन. डोकानिया चैरिटेबल ट्रस्ट का 67वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न: 125 मरीजों की आंखों की जांच, 26 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन

Jun 8, 2026 - 17:10
 0
एल.एन. डोकानिया चैरिटेबल ट्रस्ट का 67वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न: 125 मरीजों की आंखों की जांच, 26 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। मानव सेवार्थ संकल्पित प्रमुख सामाजिक संस्था एल.एन. डोकानिया चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के तत्वावधान में सोमवार, 8 जून को स्थानीय डोकानिया टाउन हॉल में 67वें निःशुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं पाइल्स रोग निदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ आराध्य देवी मां शाकंभरी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

शिविर के संयोजक श्याम सुंदर डोकानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर ग्रामीण व जरूरतमंद क्षेत्रों में चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जाती है और इसी कड़ी में यह 67वां शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में सुप्रसिद्ध शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने कुल 125 मरीजों की आंखों की गहन जांच की, जिनमें से गंभीर मोतियाबिंद से ग्रसित 26 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन सभी चयनित मरीजों का ऑपरेशन ट्रस्ट के सौजन्य से पूर्णतः निःशुल्क करवाया जाएगा।

नेत्र रोग के साथ-साथ शिविर में पाइल्स (बवासीर) के रोगियों के लिए भी विशेष चिकित्सा परामर्श काउंटर लगाया गया। जयपुर के प्रख्यात पाइल्स रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एन. मान ने 42 मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने रोगियों का परीक्षण कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया और संस्थान की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर में रहा सराहनीय सहयोग: इस पुनीत मानव सेवा कार्य को सुचारू और सफल बनाने में क्षेत्र के प्रबुद्ध समाजसेवियों प्रमोद मिश्रा, विमल बंसल, उस्मान मणियार, कजोड़ मल सैनी, दीपक सैनी, गौरीशंकर शर्मा, जयप्रकाश लोहिया, सुशील रामुका एवं देवेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपना सक्रिय योगदान दिया और सेवाएं प्रदान कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है