राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ: डॉ. रोहिताश्व जांगिड़ बने झुंझुनू जिला अध्यक्ष

Jul 20, 2026 - 19:30
 0
राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ: डॉ. रोहिताश्व जांगिड़ बने झुंझुनू जिला अध्यक्ष

 झुंझुनू (सुमेर सिंह राव) शहर की चिड़ावा रोड स्थित जमुना रिसोर्ट में रविवार को राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ, जिला शाखा झुंझुनू का निर्वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलेभर के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की मौजूदगी में संघ के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. रोहितास कुमार जांगिड़ को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं महासमिति सदस्य पद के लिए डॉ. सुरांगना शर्मा, डॉ. अरविंद नारनौलिया, डॉ. पवन सैनी एवं डॉ. महेंद्र नेहरा का निर्विरोध चयन हुआ। इसके अलावा, प्रांतीय राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्य पद पर डॉ. पंकज शर्मा को निर्विरोध चुना गया।

कार्यक्रम में उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र स्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों में निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमलेश शर्मा, प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ. सुरेश रॉयल, आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार झाझड़िया, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम लाल शर्मा और निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मदनलाल सैनी शामिल थे।

इस अवसर पर आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह नेचु, सचिव डॉ. राकेश माहिच, संयुक्त सचिव डॉ. अशोक कुमार सोनी, राजवीर सिंह ढेला, महिला प्रतिनिधि डॉ. पूनम राठी सहित बड़ी संख्या में महिला चिकित्सकों व ब्लॉक अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमावत ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................