टंकी और बोरिंग लगने के बाद भी मंशीरपुर में जल संकट गहराया, विधायक सुखवंत सिंह को ज्ञापन सौंप ग्रामीणों ने उठाई जांच और त्वरित समाधान की मांग

Jul 21, 2026 - 11:59
 0
टंकी और बोरिंग लगने के बाद भी मंशीरपुर में जल संकट गहराया, विधायक सुखवंत सिंह को ज्ञापन सौंप ग्रामीणों ने उठाई जांच और त्वरित समाधान की मांग

जल जीवन मिशन के दावों की खुली पोल, 2 साल से कागजों में चालू है सप्लाई

गोविंदगढ़ (अलवर)  जल जीवन मिशन के तहत 'हर घर जल' पहुँचाने के दावों की धरातलीय हकीकत रामगढ़ उपखंड के गाँव ग्राम मंशीरपुर में उजागर हो रही है। गांव में पानी की टंकी और बोरिंग का निर्माण हुए दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक ग्रामीणों के घरों तक पानी की एक बूंद नहीं पहुंची है। पेयजल संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सुखवंत सिंह को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यदायी फर्म की अनियमितताओं की जांच और जल्द आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

  • कागजों में सप्लाई चालू, धरातल पर सूखा

ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत टंकी और बोरिंग का निर्माण कराने वाली कार्यदायी फर्म ने संबंधित अधिकारियों से साठगांठ कर कागजों में ही जलापूर्ति (सप्लाई) चालू दर्ज करा दी और योजना को हस्तांतरित कर दिया। धरातल पर स्थिति यह है कि दो साल बीत जाने के बाद भी आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी और पानी की भारी किल्लत के चलते पूरा गांव परेशान है।

  • टंकी पर चढ़कर विरोध जताने मजबूर हुईं महिलाएं

पानी की गंभीर किल्लत से तंग आकर गांव की कुछ महिलाओं ने मजबूरी में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने का प्रयास किया। हालांकि, स्थिति को बिगड़ता देख गांव के प्रबुद्ध नागरिकों और पंच-पटेलों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और टंकी से नीचे उतारा।

  • विधायक से कार्रवाई की गुहार

समस्या से आक्रोशित ग्रामीण मुकेश, जगदीश सैनी, ब्रजेश कुमार, बंटी, मुरारी सैनी सहित बड़ी संख्या में गंभीरपुर निवासियों ने विधायक सुखवंत सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि फर्जी तरीके से काम पूरा दिखाने वाली फर्म और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा गांव में तुरंत पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है