गोविंदगढ़ और बड़ौदामेव में भक्तिभाव से मनाया गया भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक विशेष पूजा-अर्चना कर की विश्व शांति की कामना

Jul 21, 2026 - 12:05
 0
गोविंदगढ़ और बड़ौदामेव में भक्तिभाव से मनाया गया भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक विशेष पूजा-अर्चना कर की विश्व शांति की कामना

गोविंदगढ़ (अलवर) सकल जैन समाज द्वारा 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक (निर्वाण महोत्सव) गोविंदगढ़ और बड़ौदामेव में अत्यधिक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जिनालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय भजनों व जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

गोविंदगढ़: सामूहिक आरती व निर्वाण लाडू अर्पित
गोविंदगढ़ स्थित जैन मंदिर प्रांगण में प्रात:काल विशेष पूजा-अर्चना व विधान का आयोजन किया गया। पूजा के उपरांत भगवान नेमीनाथ के भवसागर से मुक्ति प्राप्त करने के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मुख्य आकर्षण के रूप में निर्वाण लाडू (मोदक) अर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, देश में सुख-समृद्धि एवं समस्त जीव-जंतुओं के कल्याण की मंगलकामना की। पूजा अर्चना के पश्चात मंदिर जी में सामूहिक महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष, बुजुर्गों एवं बच्चों ने भाग लिया।

बड़ौदामेव: जिनालयों में हुए धार्मिक अनुष्ठान
वहीं बड़ौदामेव में प्रात: 7:00 बजे श्री मुनिसुव्रत नाथ जिनालय एवं श्री चंद्रप्रभ जिनालय में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। जैन समाज के अध्यक्ष चंदाराम जैन, मंत्री रविंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि- अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने अतिशय भक्तिभाव से भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित कर पुण्य-अर्जन किया। इसके साथ ही संत निवास भवन के लिए  लोगो ने भूमि पूजन किया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है