अलवर के राजगढ़ में दिखा पांच फीट लंबा काला नाग, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के हरिजन मोहल्ले में शनिवार को एक मकान के समीप करीब पांच फीट लंबा काला नाग दिखाई देने से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। मकान मालिक और आसपास के लोगों ने सांप को देखते ही तुरंत इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेस्क्यूकर्ता जूगनू ने सूझबूझ और सावधानी का परिचय देते हुए जहरीले काले नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। सांप को पकड़ने के बाद उसे कस्बे के समीप स्थित झरना क्षेत्र के पास लवकुश वाटिका के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
इस सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं वन्यजीव प्रेमी जूगनू के इस साहसिक कार्य की हर तरफ सराहना की जा रही है।

